नई दिल्ली। 2019 का लोकसभा चुनाव लगभग आठ महीने बचा है। राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनावी एजेंडा तैयार करने वाले प्रशांत किशोर की संस्था (आई-पीएसी) का लोकसभा चुनावों से पहले किया गया सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वाधिक लोगों ने देश के एजेंडे को आगे ले जाने वाला नेता चुना है।
सर्वे में कुल 57 लाख लोग शामिल हुए थे, जिसमें से 48 फीसदी लोगों को मानना है कि नरेंद्र मोदी ही देश के एजेंडे को आगे ले जाने के लिए सबसे सही पसंद हैं। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरा नंबर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का है, लेकिन वोट प्रतिशत के हिसाब से वह पीएम मोदी से काफी पीछे हैं, राहुल को मात्र 11.2 फीसदी लोगों ने वोट दिया है।
दिल्ली के सीएम केजरीवाल राहुल से कुछ ही प्वाइंट पीछे दिख रहे हैं, केजरीवाल को 9.3 फीसदी लोगों का वोट मिला है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बसपा सुप्रीमो मायावती का भी नाम है। इस सर्वे में देश के मौजूदा मुद्दों, किसान, राजनीतिक हलचलों, शिक्षा और खेल से जुड़े सवालों पर लोगों से राय मांगी गई। इसके अलावा लोगों से पूछा गया कि उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा क्या है, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा को सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बताया गया है। वहीं किसानों की समस्या को दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा बताया गया है।
यह भी देखें : बड़ा हादसा: Flyover गिरने से 5 की मौत, कईयों के दबे होने की आशंका…
Add Comment