मेरठ। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। पति का कहना है कि वह उसके दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है। विवाहिता ने शादी के महज पांच महीने बाद ही पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
पत्नि की मानें तो शादी के बाद से ही पति अपने दोस्तों को खुश करने की फरमाइश करने लगा था। कुछ महीने तक पत्नि इस फरमाइश को टालती रही, लेकिन आखिर में वह अपने मायके लौट गई। पत्नि ने कहा है कि पति ने चोरी छुपे उसके अश्लील वीडियो बना लिया है। इसके बाद लगातार उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है।
पत्नि ने कहा कि पति अक्सर मोबाइल में वीडियो देखते हुए संबंध बनाने की मांग करता था। मना करने पर वह प्रताडि़त करता था। यही नहीं हद तो तब हो गई जब पति ने अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए पत्नि पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
यह भी देखें : Boyfriend के साथ भागने मां ने दो बच्चों को पिला दिया जहर
Add Comment