गणतंत्र दिवस समारोह, राहुल गांधी को चौथी पंक्ति में बैठना होगा

दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चौथे नंबर की पंक्ति में जगह दिए जाने से कांग्रेसी नराज है। राहुल गांधी को विपक्षी दल का अध्यक्ष होने के नाते पहली पंक्ति में जगह न देने से कांग्रेस में खासी नाराजगी है। वहीं कांग्रेस इसे केंद्र सरकार की सस्ती और ओछी राजनीति करार दे रही है। अभी तक सत्ता पक्ष या विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष को राजपथ पर पहली पंक्ति में बैठने की जगह मिलती रही है, लेकिन पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी के साथ ऐसा किया गया है। यहां तक कि मोदी के शासन में सोनिया गांधी को भी पहली पंक्ति में सीट दी जाती थी। हालांकि कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि राहुल गांधी गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। गणतंत्र दिवस देश का पर्व है, देश का आयोजन है। लिहाजा सरकार की गलत मंशा के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष समारोह के साक्षी बनेंगे।