राजेश्वर तिवारी, जांजगीर चांपा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने आज खेत चलो अभियान के तहत जांजगीर चांपा विधानसभा के ग्राम कोटाडबरी में श्रमदान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों खेत में पहुंचकर वहां किसानों के साथ मिलकर निंदाई का काम किया। श्रमदान करने के बाद खेत में मौजूद किसानों को हल चलाता किसान छाप का महत्व बताते हुए जोगी जी की सरकार बनाने का आव्हान किया।
संतोष अनंत ने बताया कि जोगी जी की सरकार बनने के बाद प्रथम दिवस से ही किसान का कर्ज माफ एवं समर्थन मूल्य 2500 रु देने की घोषणा की जाएगी। इस दौरान प्रमुख रुप से संतोष आनंत, परदेशी कुर्रे, लक्ष्मी पटेल, गौतम पाल, प्रसेन भार्गव, बद्री प्रसाद पाटले, मंगली बाई, उषा देवी आदि किसान व जकांछ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यहाँ भी देखे : फर्जी दस्तावेजों के सहारे केसीसी ऋण निकाला, एक महिला समेत 4 आरोपियों को जेल
Add Comment