छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ : चार IAS अफसरों को मिली नई जवाबदारी

रायपुर। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2019 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री, राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में फेस-दो के प्रशिक्षण, संपन्न करने तथा भारत सरकार में पदस्थापना अवधि समाप्त होने के पश्चात पदस्थापना आदेश जारी कर दिया है।



इनमें आकाश छिकारा सहायक कलेक्टर सरगुजा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ़, जिला कोरिया, चंद्रकांत वर्मा सहायक कलेकटर बस्तर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ जिला रायगढ़, मयंत चतुर्वेदी सहायक कलेक्टर रायगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेण्ड्रा जिला बिलासपुर तथा रोहित व्यास सहायक कलेक्टर राजनांदगांव को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बगीचा जिला जशपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
WP-GROUP

यह भी देखें : 

इस भ्रष्ट अधिकारी की दास्तां सुनकर रह जाएंगे हैरान… घूस की रकम से कमाया 13 हजार किलो सोना… नगद मिले 2 लाख करोड़ रुपए…

Back to top button
close