छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात…कटघोरा पहुंचा 30 हाथियों का एक और दल…पककर तैयार फसल को रौंदी…ग्रामीणों में दहशत…

कोरबा। प्रदेश में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज वन मंडल कटघोरा में 30 हाथियों का एक और दल केंदई के रास्ते पसान रेंज के तनेरा गांव पहुंच गया। यहां पहुंचने से पहले हाथियों ने रास्ते में कई किसानों की फसल रौंद दी। तनेरा में पहले से ही 5 हाथी मौजूद हैं। बड़ी संख्या में हाथियों के पहुंचने से ग्रामीण दहशत में है।
वन विभाग का अमला सतर्क हो गया है।



हाथियों के क्षेत्र में बड़ी संख्या में पहुंचने की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए सावधान कर दिया है। ग्रामीणों से कहा गया है कि वे हाथियों के मौजूदगी वाले जंगल की ओर न जाएं। ग्रामीणों को इस बात की चिंता सता रही है कि हाथी उनके खेतों पर पक कर तैयार धान की फसल को रौंद न दें और कहीं उनकी मेहतनों पर पानी न फेर दें।


WP-GROUP

दूसरी ओर 22 हाथियों का एक अन्य दल एतमा नगर परिक्षेत्र के पाथा जंगल में विचरणरत है। हाथियों ने बीती रात आगे बढ़कर बालको नगर की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन सीमा में कुछ देर विचरण करने के बाद वापस पाथा की ओर लौट गया।

यह भी देखें : 

HPCLने आयोजित की राजभाषा प्रबंधन कार्यक्रम…आईटी टूल्स की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी…

Back to top button
close