हर कंपनी में लंच के लिए एक समय निश्चित होता है। दो-चार मिनट आगे-पीछे तो चल जाता है। पर जापान की एक कंपनी ने अपने वर्कर को तीन मिनट पहले लंच करने के लिए ऐसी सजा दी कि ये जापान सोशल मीडिया के लिए बहस का मुद्दा बना हुआ है। लोग कर्मचारी का बचाव करते हुए कंपनी का विरोध कर रहे हैं।
दरअसल, कर्मचारी जापान के शहर कोब में वॉटरवर्क्स ब्यूरो में काम करता है। लंच ब्रेक दोपहर एक बजे से शुरू होता है,
लेकिन वह 12.57 पर ही चला गया। इस बारे में जैसे ही कंपनी के बॉस को पता चला कर्मचारी तीन मिनट पहले ही लंच करने जा चुका है तो उन्होंने सजा देने के लिए फौरन बैठक बुलाई। बैठक के बाद कर्मचारी से माफी मांगने और आधे दिन की सैलरी काटने का फरमान सुनाया गया।
जापान में यह मामला काफी वायरल हो रहा है। एक यूजर ने ट्वीटर पर लिखा, ये क्या पागलपन है, उनका क्या जो स्मोकिंग के लिए अपनी डेस्क छोड़ते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, इसका क्या मतलब है, क्या कोई बाथरूम जाने के लिए भी अपनी डेस्क से नहीं उठेगा। इससे पहले भी इस कार्यालय ने अपने एक कर्मचारी को निकाला था। वो काम के दौरान बार-बार लंच खरीदने के लिए बाहर जाता था।
यह भी देखें : मुंबई में फिर भारी बारिश, जगह-जगह जलभराव, लोकल ट्रेनें लेट, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी
Add Comment