कर्नाटक में सियामी घमासान के बाद से ही जेडीएस के कुमारस्वामी चर्चा में है। उनके सीए बनने की खबर के बाद से उनके परिवार का एक और सदस्य सुर्खिया बटोर है और वो है उनकी पत्नि राधिका कुमारस्वामी कुमारस्वामी से करीब 27 साल छोटी राधिका कन्नड़ अभिनेत्री थी। घमासान के बाद से ही लोग कुमारस्वामी से ज्यादा राधिका को गूगल पर सर्च कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों में राधिका गूगल पर सर्च करने वालों की संख्या हजारों में है। इसके चलते राधिका गूगल के टॉप ट्रेंड में शामिल हो गई हैं। राधिका ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में नीला मेघा शामा नामक फिल्म से की थी। उस समय राधिका की उम्र महज 14 साल थी। कम उम्र में ही राधिका को रतन कुमार से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। उसके बाद जो खबरे आई उसके अनुसार राधिका के परिवार वालों खासकर उनके पिता को डर था कि कही राधिका का फिल्मी करियर बर्बाद न हो जाए। उन्होंने रतन पर केस भी ठोक दिया था। उतार-चढ़ाव के बीच रतन की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। फिर आठ सालों बाद 2010 में राधिका ने अचानक राधिका ने सार्वजनिक किया उन्होंने कुमारस्वामी से विवाह कर लिया है।
उन्होंने बताया कि उन दोनों की शादी 2006 में ही हो गई थी। जिस वक्त शादी हुई राधिका की उम्र 18 साल थी। कुमरास्वामी और राधिकार की एक बेटी भी है। राधिका शादी के बाद भी लगातार एक्टिंग करती रहीं राधिका एक्टिंग के साथ फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं। यह कुमारस्वामी की दूसरी शादी है। उन्होंने 1986 में अनीता से शादी की थी, जो विवादों में रही। जब से कर्नाटक में कुमारस्वामी किंग मेकर की भूमिका में आए हैं उनके परिवार को सर्च करने वालों की तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर लगातार कुमारस्वामी, राधिका और उनकी बेटी की तस्वीर वॉयरल हो रही है। यहा पर कुमारस्वामी और राधिका की शादी ही दिलचस्प नहीं है। उनकी संपत्ति के बारे में भी सुनकर आपको आश्चर्य होगा। भले ही उम्र में राधिका छोटी है, लेकिन संपत्ति के मामले में कुमारस्वामी से बड़ी है। जो आंकड़े सामने आए है उसके मुताबिक राधिका की कुल संपत्ति 124 करोड़ रुपए के लगभग है, जबकि कुमारस्वामी की संपत्ति 44 करोड़ के आसपास है। राधिका गाडिय़ों की भी शौकिन है उनके पास 8 करोड़ की लैंबोर्गिनी, 2.5 करोड़ की पोर्शे, 3 करोड़ की रेंज रोवर और 45 लाख की हम्मर गाडिय़ां है।
यह भी देखें : कर्नाटक: राज्यपाल से मिले कुमार स्वामी, सोमवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Add Comment