VIDEO: बॉयफ्रेंड डेट पर नहीं ले जा रहा था, तो गर्लफ्रेंड ने बीच रोड चाकू से कर दिए दनादन वार

चंद्रपुर, महाराष्ट्र। गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क अपने बॉयफ्रेंड को चाकू मारकर घायल कर दिया। वो डेट पर न ले जाने से नाराज थी। घटना सोमवार रात महाराष्ट्र के चंद्रपुर में हुई। हाथ में खून से सना चाकू लेकर बॉयफ्रेंड को धमका रही लड़की का वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान वहां भीड़ जुट गई, लेकिन लड़की को रोकने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।
लोगों के मुताबिक, हाथ में लंबा-सा चाकू लिए लड़की गुस्से में लड़के को डरा-धमका रही थी। इसके बाद उसने लड़के पर दनादन पांच वार कर दिए। खून से लथपथ लड़का जान बचाकर भागा, लेकिन लड़की ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, लड़की की पहचान ममता बनकर के तौर पर हुई है, जबकि घायल लड़का किशोर पथोड़े है। ममता इस बात से नाराज़ थी की किशोर उसे वक़्त नहीं दे रहा है। उसने किशोर को नागभीड़ चौक पर बुलाया। लड़की पहले से ही हमले की तैयारी से पहुंची थी। पुलिस ने लड़की को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी देखें :
युवती ने मोटरसाइकिल पर बैठने से किया मना, चाकुओ से गोदकर कर दी हत्या