अन्य

कुत्ते ने बचाई महिला की इज्जत…छेड़छाड़ कर रहे युवक पर किया हमला…

भोपाल। कहा जाता है कि कुत्ता सबसे वफादार जानवर है। इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को देखने को मिला। भोपाल में एक कुत्ते ने महिला की इज्जत बचाई। कुत्ते ने महिला से छेड़छाड़ कर रहे एक शख्स के ऊपर छलांग लगा दी। इसके बाद आरोपी भाग गया।

मामला भोपाल के छोला इलाके की है। रविवार को महिला अपने कमरे में आराम कर रही थी। तभी एक शख्स घर में घुस आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद महिला के कुत्ते शेरू ने तुरंत आरोपी पर छलांग लगाते हुए उसे भागने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान आरोपी ने कुत्ते पर चाकू से वार किया, लेकिन वहां से उसे तुरंत भागना पड़ा।



शख्स के हमले में शेरू का एक पैर लहूलुहान हो गया, लेकिन उसने अपनी वफादारी दिखाते हुए महिला की इज्जत बचा ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छोला पुलिस थाने के एसएचओ छोला राधेश्याम रैगर का कहना है कि महिला और उनके पति पास के ही एक कॉलोनी में रहते हैं। महिला का आरोप है कि सुनील नाम का शख्स उनके पड़ोस में ही रहता है

वह आए दिन लोगों को परेशान करता रहता है। उन्होंने बताया कि शेरू महिला की गली में रहता है, इसे वह रोजाना खाना भी खिलाती थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।

यह भी देखें : VIDEO: कमरे में लड़कियां कर रही थी कुछ ऐसा…अचानक मां आ गई…चप्पल उतार मारी… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471