छत्तीसगढ़देश -विदेशसियासतस्लाइडर

सोनिया के जन्मदिन पर…CM के दावेदार पहुंचे दिल्ली…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलने से खेमे में उत्साह का वातावरण है। उत्साहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली दौरे पर हैं। नेतागण सोनिया गांधी के जन्मदिन के बहाने दिल्ली पहुंचे हैं लेकिन सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में अब मुख्यमंत्री एवं मंत्री बनने की होड़ शुरू हो गई।

इसे लेकर मुख्यमंत्री एवं मंत्री बनने के दावेदार दिल्ली दौरे पर है। रविवार शाम तक सभी नेता वापस रायपुर लौट आएंगे। 11 दिसंबर को प्रदेश में चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। चुनाव परिणाम से पहले 7 दिसंबर को एग्जिट पोल आया, जिसमें कांग्रेस को बढ़त मिलते दिखाया जा रहा है।

एग्जिट पोल के नतीजे के बाद कांग्रेस में काफी उत्साह है। पूूरी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनते नजर आ रही है। एग्जिट पोल सही साबित हुआ और कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाती है तो सबसे पहले कांग्रेस को मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करनी होगी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस से मुख्यमंत्री के 4 से 5 लोग दावेदार माने जा रहे हैं। इनमें सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव का नाम सामने आ रहा है जो पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेता है।

इसके बाद दूसरे नंबर पर वरिष्ठ नेता चरणदास महंत, तीसरे नंबर पर भूपेश बघेल, चौथे नंबर पर ताम्रध्वज साहू का नाम है। ऐसी कवायत है कि कांग्रेस की सरकार आने पर इन चारो चेहरों में से एक चेहरे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। एग्जिट पोल के बाद ये चारों नेता दिल्ली दौरे पर है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए भी कई नेता दावेदारी करने दिल्ली पहुंचे हुए हैं।

यह भी देखे: CM ने कांग्रेस को छोटी सोच वाला बताया…EXIT POLL पर कहा…सभी चैनल के मत अलग-अलग…लोग अपने हिसाब से खुश हो रहे…

Back to top button
close