खेलकूदसियासतस्लाइडर

CM ने कांग्रेस को छोटी सोच वाला बताया…EXIT POLL पर कहा…सभी चैनल के मत अलग-अलग…लोग अपने हिसाब से खुश हो रहे…

रायपुर। एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गतगणना में केवल 2 दिन शेष है। खुदबखुद साफ हो जाएगा किसकी सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बहुमत के साथ बन रही है।

हमें किसी से सहयोग लेने की जरूरत नहीं है। हम 50 से 60 सीट जीत कर आ रहे हैं। उन्होंने विधायकों को बाहर भेजने के सवाल पर कहा- हमारे विधायक चट्टान की तरह मजबूत है। कोई विधायक कही नहीं जाएगा। हम डटके सब के साथ रहेंगे।

कांग्रेस के सीएम हाउस के पैहरे पर उन्होंने कहा कि सीएम हाउस में कांग्रेस हजार लोगों को बैठा सकते हैं। छोटी सोच के लोगों का कोई भरोसा नहीं है। उन्हें चुनाव आयोग पर भरोसा रखना चहिए।

उन्होंने एग्जिट पोल के नतीजों पर कहा कि सभी चैनल का एग्जिट पोल अलग-अलग है। लोग अपने हिसाब के चैनल देख कर खुश हो रहे हैं। भाजपा 50 से 60 सीट जीतेगी। बता दें कि करीब-करीब सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस को या तो बहुमत अथवा बहुमत करीब बताया गया है। वहीं कुछेल पोल में प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा के आसार बताए गए हैं।

यह भी देखे: भानुप्रतापपुर-पखांजूर मार्ग में नक्सलियों ने फेंके पर्चे…केंद्र सरकार के खिलाफ की टिप्पणी…

Back to top button
close