छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

भजन कीर्तन कर महापौर की सद्बुद्धि के लिए भगवान से की प्रार्थना… सामान्य सभा के पहले भाजपा पार्षदों का हंगामा…

कोरबा: नगर निगम की सामान्य सभा प्रारंभ होने से पहले विपक्ष ने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सभागृह के मुख्य द्वार पर भाजपा पार्षदों ने ढोल मंजीरो के साथ भजन कीर्तन करते हुए भगवान से शहर के विकास के लिए और महापौर की सद्बुद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की।

साथ ही 2 वर्षो से शहर की जनता को लॉलीपॉप दिया जा रहा है, वो लॉलीपॉप महापौर को वापस किया गया। सामान्य सभा में सत्र 2021-22 का बजट प्रस्तुत करने के साथ ही विभिन्न विकास पर मुद्दों को स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। पिछले कई बजट के दौरान इस तरह की तस्वीरें पेश आई हैं।

Back to top button
close