छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: हवा आने के कारण आज मौसम रहेगा शुष्क… तापमान में नहीं होगा बदलाव…

रायपुर: प्रदेश में पूर्व से हवा आने के कारण अब मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार 10 मार्च को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। बुधवार को भी रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। गर्मी में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है और दोपहर की चुभन बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब मौसम में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। आकाश मुख्य रूप से साफ रहेगा।

गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही सबसे अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस रायगढ़ और दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया। दुर्ग का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष गर्मी में और बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मार्च आखिरी हफ्ते में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इस वर्ष पूरे फरवरी महीने में काफी अच्छी ठंड पड़ी और इसके चलते गर्म कपड़ों का कारोबार भी पिछले वर्ष की तुलना में 25 फीसद ज्यादा रहा। मार्च पहला हफ्ता बीत चुका है और गर्मी में बढ़ोतरी हो गई है।

अब विभिन्न क्षेत्रों में लगे गर्म कपड़ों के स्टाल भी पूरी तरह से बंद हो चुके है। गर्मी लगातार बढ़ते जा रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पूर्वी हवाओं के कारण अब मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख इस प्रकार ही रहेगा।

Back to top button
close