Breaking Newsसियासतस्लाइडर

राज बब्बर ने यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, देर रात तक यह पुष्ट नहीं हो सका कि पार्टी हाईकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया या नहीं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, राज बब्बर ने करीब दो महीने पहले ही प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी छोडऩे की इच्छा जता दी थी। इसके बजाय वो स्टार प्रचारक की भूमिका में ही रहना चाहते हैं, ताकि पूरे देश में जाकर पार्टी के पक्ष में प्रचार कर सकें।

पार्टी हाईकमान भी उनके इस प्रस्ताव से सहमत है, पर राज बब्बर को अगला निर्णय होने तक पद पर बने रहने का आदेश दिया गया था। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर किसी ब्राह्मण नेता पर दांव लगाना तय कर लिया है। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के नामों की भी चर्चा है।

यहाँ भी देखे – कांग्रेस का प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 को

Back to top button
close