अन्यवायरल

यहां लगता है नोटों का बाजार, खरीदना चाहेंगे आप… तो पढि़ए ये खबर

आपने अब तक फल, कपड़ा, सब्जी और अन्य तरह के बाजार के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि विश्व में एक ऐसा भी बाजार है, जहां सिर्फ नोट बेचे जाते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं इस जगह के बारे में जहां बाजार नोटो की गड्डियों से भरा पड़ा है।


मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक ये बाजार उत्तरी अफ्रीका में अदन की खाड़ी के पास स्थित सोमालीलैंड में लगता है। यह दुनिया का ऐसा देश है जिसकी आधी अर्थव्यवस्था केवल टूरिज्म पर टिकी हुई है। यहां पूरी की पूरी अर्थव्यवस्था ही कैशलैस है। रिपोट्र्स के मुताबिक- यह देश 1991 में सोमालिया से अलग होकर नया देश बना था। हालांकि, अब तक किसी देश ने इसे मान्यता नहीं दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 40 लाख की आबादी वाला यह देश खुदमुख्तार जम्हूरियत का दावा करता है। सोमालीलैंड की करेंसी शिलिंग है, जिसकी किसी भी देश में कोई वैल्यू नहीं है।


एक अमरीकी डॉलर के लिए 9 हजार शिलिंग के नोट देने होंगे। सोमालीलैंड की शिलिंग के 500 और 1000 के नोट चलन में हैं। सबसे खास यहां के बाजार है। क्योंकि यहां के बाजार में आपको फल और सब्जी कम बल्कि नोट ज्यादा बिकते नजर आएंगे। दरअसल, यहां आप को एक सिगरेट भी लेनी होगी, तो 500 या हजार का नोट चाहिए होगा। थैला भर सब्जी खरीदने के लिए झोला भरकर नोट ले जाने होंगे। अगर सोमालीलैंड कोई कीमती गहने खरीदना चाहता है तो गाड़ी में लादकर शिलिंग के नोट ले जाने होंगे।

यह भी देखे – 500 और 1000 के पुराने नोटों का क्या हो रहा, जानना चाहेंगे….

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471