क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर: सवारी ढूंढते वाहन चालक गिरफ्तार…बाहर जाने की थी तैयारी…

रायपुर। कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने प्रदेश में इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। जरूरी सामानों के परिवहन को छोड़कर सभी तरह के परिवहन बंद है। सवारी वाहनों के भी पहिए थम गए हैं। इस बीच एक वाहन चालक वाहन लेकर सवारी ढूंढ रहा था। वह बाहरी इलाकों के लिए जाने वाली सवारी तलाश रहा था। उसी दौरान उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

वाहन चालक राजधानी रायपुर के राजातालाब निवासी फिरोज खान है। वह शास्त्री चौक पर सवारी ढूंढ रहा था। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक आरक्षकों ने वाहन समेत उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ मौदहापारा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Back to top button
close