प्रेमी के सामने प्रेमिका से इज्जत 6 लोगों ने तार-तार…युवक पर पत्थर से हमला…दोनों गंभीर…

मैशूर। प्रेमी के सामने एक लड़की के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना बुधवार रात की है। इस दौरान आरोपियों ने हमला कर प्रेमी को घायल कर दिया है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि अज्ञात हमलावरों ने प्रेमी जोड़े पर हमला किया है। प्रेमी पर भारी पत्थर से प्रहार करने की भी आशंका है। मैशूर पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
इससे पहले राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी थाने में 2 मई को पति के सामने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया था। इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 14 दलों का गठन किया गया है। पुलिस का कहन है कि दुष्कर्म में लिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी देखें :
किसान गन्ना बेच भुगतान के लिए भटक रहे…समर्थन में भाजपा ने दिया धरना…