छत्तीसगढ़स्लाइडर

पुलिस विभाग में हुआ तबदला… 5 निरीक्षक व 2 उप निरीक्षकों का TRANSFER…

रायपुर। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने आज जिले के 05 निरीक्षकों एवं 02 उप निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है।

जारी आदेशानुसार निरीक्षकों में विनित दुबे को थाना तेलीबांधा से खमतराई, संजय पुंढीर को थाना खमतराई से रक्षित आरक्षी केन्द्र, सोनल ग्वाला को रक्षित आरक्षी केन्द्र से थाना तेलीबांधा, गिरीश तिवारी को रक्षित आरक्षी केन्द्र से थाना कबीरनगर एवं लक्ष्मीप्रसाद जायसवाल को थाना कबीरनगर से रक्षित आरक्षी केन्द्र में पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार उप निरीक्षकों में दीन दयाल कोसले को चौकी प्रभारी सिलियारी से रक्षित आरक्षी केन्द्र एवं अरविन्द कुमार तेली को थाना टिकरापारा से चौकी प्रभारी सिलियारी में पदस्थ किया गया है।

Back to top button
close