अन्यवायरल

कब्रिस्तान में लीजिए चाय की चुस्कियां का मजा, हैरान मत होइए… यहां पहुंचिए

आमतौर पर लोग चाय की चुस्कियां का आनंद रेस्टारेंट में या घर में आराम से बैठकर लेना चाहते हैं। तो कुछ काम के ब्रेक के बीच चाय लेने पसंद करते हैं। पर क्या आप कब्रिस्तान या कब्रों के आसपास बैठकर चाय की चुस्कियों का मजा लेना चाहेंगे, ये बातें सुनकर आपको कुछ हैरानी हो सकती है। पर ये सच है। तो चलो बताते हैं, कहां मिलेगी ऐसी चाय की चुस्कियां… ये मौका मिलेगा आपको गुजरात के अहमदाबाद में।

जहां न्यू लकी रेस्टारेंट आपकी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। ये रेस्टारेंट 45 साल पुराना है और कब्रिस्तान के बीच में बना हुआ है। इस रेस्टोरेंट में कुल 26 कब्रें है। इन्हीं कब्रो के बीच में बैठ कर लोग चाय-नाश्ते का मजा लेते हैं।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, ये चाय की दुकान को एक टपरी से शुरु किया गया था। यहां लोग सुबह से शाम तक कब्र के पास बैठ की चाय की चुस्कियां लिया करते थे। धीरे-धीरे ये जगह मशहूर होने लगी।

चाय के लिए यहां लोगों की भीड़ लगने लगी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए चाय की दुकान को भी बढ़ाने का समय आया और ये दुकान फैलते-फैलते कब्रों के आसपास फैल गई। अब लोग यहां कब्रों के बीच में बैठ कर चाय का मजा लेते हैं। वैसे अब ये सिर्फ चाय की दुकान नहीं रह गई है। यहां आपको खाने के लिए हर लजीज व्यंजन मिलेगा। कब्रों को यहां स्टील की जाली से ढंका गया है। यहां हर रोज सफाई की जाती है। कब्रों को पाक चादर से ढकने के बाद उनपर गुलाब के फूल चढ़ाए जाते हैं।

यह भी देखे – कहां निकल रही बच्ची की आंख से मरी हुई चीटियां, आखिर क्यों हैरान हैं डॉक्टर… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471