रायपुर के टिकरापारा थाने में एक शादीशुदा महिला ने दुष्कर्म की शिकायत थाने में की है। महिला का दावा है कि इसी इलाके में रहने वाले राहुल नाम के एक युवक ने उसका शारीरिक शोषण कियाऔर जब बात साथ रहने की आई तो मुकर गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले की छानबीन की जा रही है। अब तक की जांच में ये बात भी सामने आई कि दोनों के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध था। मगर एक साथ रहने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जो अब थाने में FIR की शक्ल ले चुका है।
महिला ने छुपाई अपनी शादी की बात
इस मामले में जांच के दौरान एक ट्विस्ट सामने आया। वो ये कि महिला ने भी युवक को अंधेरे में रखकर उसके साथ रिश्ता कायम किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायत करने वाली महिला एक बच्चे की मां है। युवक को इस शादी के बारे में पता नहीं था। जब बात आगे बढ़ी तो युवक को पता चला, ये बात भी दोनों के बीच तकरार का बड़ा कारण बनी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस की छानबीन जारी है। जल्द ही युवक का भी बयान लिया जाएगा जिससे इस केस में और खुलासे हो सकते हैं।
Add Comment