4174 नए मरीज, 33 की मौत: छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 30,000 के पार… बढ़ते संक्रमण के बीच आज इन जिलों में LOCKDOWN का आदेश…

छत्तीसगढ़: आज 4174 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। दुर्ग में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक यानी 9 दिन का टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है।
यहां एक दिन में 996 केस सामने आए हैं। बेमेतरा में अगले आदेश तक आंशिक लॉकडाउन लागू किया गया है।
राज्य के 20 जिलों में नाइट कर्फ्यू जारी है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ लॉकडाउन लगाने वाला तीसरा राज्य बन गया है। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 31858 है।
4,174 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई व 945 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,21,873 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 31,858 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/iyJnNWuBV9
— Health Department CG (@HealthCgGov) April 2, 2021