Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

आसान नहीं होगा नराज विधायकों को निगम-मंडलों में समायोजन करना….कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी…

रायपुर। राज्य में कांग्रेस की सरकार तो बन गई और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हो गया। माना जा रहा है कि आज देर शाम तक विभागीय बंटवारे का ऐलान भी हो जाएगा। इधर नाराज विधायकों को निगम-मंडलों में एडस्ट करने के लिए सूची भी तैयार कर ली गई है, इससे संगठन के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही कांग्रेस के समक्ष इस समय काफी उलझन की स्थिति निर्मित हो गई है। पहले मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने को लेकर कांग्रेस विधायकों की नाराजगी सामने आई थी। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। इसका प्रमुख कारण नाराज विधायकों को निगम, मंडल और आयोगों में एडस्ट किए जाने की चर्चा है। इससे कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं।



नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया, तब कहा गया था कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो उन्हें निगम, मंडल और आयोगों में मौका दिया जाएगा। अब नाराज विधायकों को मनाने यदि इन स्थानों पर उन्हें नियुक्ति दी जाएगी तो कार्यकर्ताओं का क्या होगा? उन्हें जिस बात का विश्वास दिलाया गया था, उसका क्या होगा? कुल मिलाकर इस समय कांग्रेस के समक्ष काफी चुनौतीपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेताओं ने विभागीय बंटवारे के पूर्व ही एक सूची बनाकर आलाकमान को भेज दी थी। यहां से लिस्ट को हरी झंडी मिलते ही यह सूची अब राजभवन भेज दी गई है। बहरहाल किसी मंत्री को क्या विभाग मिल रहा है, इसका खुलासा आज देर शाम तक होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

यह भी देखें : मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर खींचतान…वित्त विभाग पर पेंच नहीं बैठ रहा…मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ अपने पास रखना चाहते हैं…अब फैसला राहुल गांधी करेंगे… 

Back to top button
close