रायपुर। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को पहुना में तीन मंत्रियों टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू एवं रविन्द्र चौबे के साथ बैठक की। बैठक में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा की गई। तीनों अनुभवी नेताओं ने कुछ ऐसे विभाग लेने में रुचि दिखाई है जो मुख्यमंत्री अपने पास रखना चाहता है। इस बैठक के बाद चर्चा है कि गुरूवार शाम-रात तक मंत्रिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को विभाग सौंप दिए जाएंगे।
सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस को मुख्यमंत्री चयन से लेकर मंत्रीमंडल का गठन अब मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर माथापच्ची करने पड़ रही है। मंत्रिमंडल के गठन के दो दिन बाद तक मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभाग आवंटित नहीं कर पाए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल शाम हुई बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वित्त विभाग को अपने पास रखना चाहते हैं जबकि टीएस सिंहदेव इसको लेकर अपनी इच्छा जताई थी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल टीएस सिंहदेव को गृह विभाग देना चाहते हैं लेकिन सिंहदेव गृह विभाग लेने से साफ इनकार कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपनी तरफ से विभागों का बंटवारा कर पूरी सूची आलाकमान राहुल गांधी को भेज दी है। कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी अब दिल्ली से तय होगा। मुख्यमंत्री बुधवार शाम को दिल्ली जाने वाले थे लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया।
भूपेश बघेल मंत्रिमंडल में शामिल 11 में से केवल चार विधायकों को ही मंत्री के रूप में पहले भी काम करने का अनुभव है। रविंद्र चौबे संयुक्त मप्र में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। जोगी मंत्रिमंडल के भी वे सदस्य थे। ताम्रध्वज साहू जोगी मंत्रिमंडल में उर्जा, शिक्षा और जल संसाधन विभाग के राज्य मंत्री रहे हैं। मोहम्मद अकबर और डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को मंत्री रह चुके हैं। दूसरी ओर भूपेश के मंत्रिमंडल में शामिल सात विधायक पहली बार बने हैं। इनमें से कवासी लखमा और टीएस सिंहदेव और जय सिंह अग्रवाल ही अनुभवी हैं। डॉ. शिव डहरिया, गुरु रुद्र कुमार, अनिला भेडिय़ा, उमेश पटेल ज्यादा अनुभवी नहीं हैं।
यह भी देखें : राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ओव्हर ऑल चैम्पियन…मंत्री डहरिया ने कहा…किसी भी खेल में हार-जीत से महत्वपूर्ण उसमें भाग लेना…
Add Comment