छत्तीसगढ़स्लाइडर

बड़ी खबर: कोरोना संक्रमण को रोकने सीएम भूपेश बघेल ने सभी जिलों को दिए 25-25 लाख…आवश्यक संसाधन, सामग्री और राहत कार्यों में की जाएंगी राशि खर्च…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी 28 जिलों को 25-25 लाख रूपए की राशि जारी की है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल 7 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन, सामग्री और राहत कार्यों के लिए यह राशि खर्च की जाएंगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इससे पूर्व राज्य के 11 जिलों को 20-20 लाख रूपए की राशि जारी की थी।

इसमें कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बलरामपुर, मुंगेली, कोरिया और कबीरधाम जिले शामिल थे। अभी 25-25 लाख रूपए प्रदेश के सभी 28 जिलों को आबंटित किया गया है।

Back to top button
close