Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ की लड़की से रायपुर कोर्ट में शादी कर छपरा पहुंचा कपल… दूल्हा-दुल्हन को गिरफ्तार कर थाने ले आई पुलिस…

छपरा के मांझी थाना इलाके के ताजपुर से पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है। सोमवार की रात पीएसआई अल्का सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन लाया गया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि सीवान का एक युवक छत्तीसगढ़ की लड़की से शादी करने के बाद ताजपुर में रह रहा है।

कोर्ट में हुई शादी
छत्तीसगढ़ के रायपुर में 13 दिसंबर को सुहैल रजा ने पूजा कुमारी से शादी कर ली। दोनों छह वर्षों से एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों परिवार के लोग छत्तीसगढ़ के खुर्सीपार में ही रहते हैं। युवक और युवती का अस्थाई घर आमने-सामने है। परिजनों की सहमति के बगैर कोर्ट में जाकर युवक-युवती ने शादी रचाई।



विवाद होने की थी संभावना
सुहैल रजा सीवान के बिनवल गांव का रहनेवाला है। जबकि पूजा कुमारी छत्तीसगढ़ की ही है। मांझी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान को गुप्त सूचना मिली कि दोनों ताजपुर में मौजूद हैं। जिसकी वजह से विवाद बढ़ने की संभावना है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएसआई अल्का सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी संभावित विवाद को रोकने व शांति-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से प्रेमी-युगल को पुलिस स्टेशन लाया गया है। दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

Back to top button
close