अत्याधिक ठंड से हो गई अधेड़ की मौत!

कोंडागांव। नेशनल हाईव 30 पर एक अधेड़ की मौत हो गई है। थाना से मिली जानकारी अनुसार, 2 दिसंबर की सुबह लोगों को फरसगांव आर्दश विद्यालय के पास सड़क में एक अधेड़ बेसुध हालत में मिला था। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। अधेड़ गहरे रंग की पैंट और मटमैले रंग का शर्ट पहने हुए था। उसका रंग सावला है।
ठंड अधिक होने से अधेड़ को फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 2 दिसंबर को डॉक्टरों के पास ले जाया गया था, लेकिन वह अस्पताल से लौट गया। अस्पताल ले जाए जाने के दौरान उसने फरसगांव पुलिस को अपने आप को केशकाल का होना बताया था। फरसगांव एसडीओपी डीसी पटेल ने बताया कि, मृतक की मौत के बारे में पोस्टमार्टम होने के बाद ही कहा जा सकता है, ठंड अधिक होने और मृतक के खुले में सोने के चलते मौत हो सकती है।
यह भी देखे : अगवा कर स्कूल छात्रा से कुकर्म के बाद हत्या…अपचारी बालक को सात साल की सजा…