छत्तीसगढ़स्लाइडर

चुनाव ड्यूटी छोड़ हड़ताल करने वाले शिक्षकों पर विभाग सख्त, वेतन रोकने फरमान जारी, देखें आदेश

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शासन-प्रशासन सख्त हो गया है। कर्मचारियों द्वारा काम में लापरवाही बरतने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इसी का ताजा उदाहण शिक्षा विभाग में देखने को मिल रहा है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुछ सहायक शिक्षकों को काम छोड़कर हड़ताल करने के कारण अवैतनिक कर दिया गया है। इसे लेकर कर्मचारियों में रोष है।

बलरामपुर-रामानुजगंज के शिक्षा विभाग ने दो अलग-अलग सूची में 43 सहायक शिक्षकों को 25 सितंबर को निर्वाचन नामावली का कार्य छोड़कर हड़ताल करने पर उनका वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।

ज्ञात हो कि 25 सितंबर को शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल कर प्रदर्शन किया गया था। उस वक्त निर्वाचन नामावली का कार्य चल रहा था। चुनाव कार्य जैसे अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर हड़ताल में शामिल होने पर चुनाव आयोग गंभीरता से लिया और सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया।



सहायक शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर 25 सितंबर को हड़ताल किया गया। जिसमें प्रदेश भर के सहायक शिक्षक शामिल हुए थे। बताया गया की कई कर्मचारी इस दिन हड़ताल में शामिल होने के लिए स्कूल से छुट्टी के लिए आवेदन लगाया था जिसे जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने खारिज कर दिया है।

वेतन रोके जाने से शिक्षकों में रोष है। इस मामले में शिक्षक फेडरेशन ने शिक्षकों के साथ खड़ा होने की बात कही है। शिक्षक फेडरेशन के संचालक इदरीश खान ने बताया कि इस मामले में अधिकारियों को जाकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा।

यह भी देखें : महंगा पड़ा आचार संहिता का उल्लंघन करना… जनपद CEO और पंचायत सचिव को नोटिस 

Back to top button
close