छत्तीसगढ़स्लाइडर

धान खरीदी केन्द्रों में छापा…6 जगह से 3429 बोरा धान जब्त…

कवर्धा। धान खरीदी केन्द्रों में गड़बड़ी की शिकायत पर जिला प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई की। केन्द्रों में कोचिओं का धान खपाने की शिकायत मिल रही थी। टीम ने 6 अलग-अलग जगहों से 3429 बोरा धान जब्त किया है।

टीम ने जिले के धान खरीदी केंद्रों और आसपास में छापामार कार्रवाई करते हुए 6 अलग-अलग जगहों से 3429 बोरा धान जब्त की है। यह कार्रवाई कबीरधाम जिले के पंडरिया के कुआमालगी से 2 हजार 200 बोरा, कवर्धा तहसील के कृतबंधा से 568 बोरा धान जब्त की है। यह धान कोचिए (एजेंट)के माध्यम से भेजने की कोशिश की जा रही थी। इसी तरह कोसमन्दा में 211 बोरा धान की जब्ती बनाई गई है।

बोड़ला और कवर्धा तहसील के रौचन में 151 बोरा धान और बिरकोना में 159 बोरा धान जब्त की गई है,यहां पुराने धान को बेचने की कोशिश की जा रही थी। सहसपुर लोहरा के गैंदपुर में 140 बोरा धान ट्रैक्टर सहित जब्ती की कार्रवाई की गई है।



अधिकारियों ने बताया कि गैंदपुर में जब्त किए गए धान, पड़ोसी जिला बेमेतरा से अवैध परिवहन कर कबीरधाम जिला लाया जा रहा था। इसके अलावा बाजार चारभाठा और हथलेवा में टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

कबीरधाम जिला कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने बताया कि कबीरधाम जिले में 80 धान उपार्जन (धान खरीदी केंद्र)बनाया गया है। धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी कार्यों की निगरानी के गड़बड़ी को रोकने के जिले जिले स्तर पर राजस्व,खाद्य और मंडी अधिकरियो की संयुक्त टीम बनाई गई है।

इसके अलावा सभी समितियों में अलग से सुरक्षा एवं निगरानी समिति बनाई गई है। कलेक्टर ने बताया कि जिले के जिले के दूरस्थ और अंतिम धान समिति केंद्रों तक सतत निगरानी की जारी है। यह कार्यवाही आगे भी चलता रहेगा।

यह भी देखें : महंत ने की विधानसभा की नई कार्यमंत्रणा समिति गठित… 

Back to top button
close