सुकमा: नियोक्ता एवं कुशल कारीगरों को एक प्लेटफार्म से जोड़कर युवाओं को सहूलियत प्रदान करने के लिए रोजगार संगी एप्प जारी किया गया है। इस एप्प के माध्यम से मुख्यमंत्री कौशल विकास तहत् जिले के प्रशिक्षित युवाओं एवं जिले के उद्योग संस्थानों के नियोक्ता स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं।
एप्प में पंजीकृत होने के बाद वे संस्था के लिए आवश्यक कुशल श्रमिकों का विवरण देख सकते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षित युवा स्वयं को पंजीकृत कर रोजगार की जानकारी ले सकते हैं।
रोजगार संगी एप्प को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है। एप्प से जुड़े अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण के दूरभाष 07864-284018 में भी सम्पर्क किया जा सकता है।
Add Comment