छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ : भाजपा के स्थापना दिवस पर रमन सिंह ने फहराया झण्डा…

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज अपने निवास स्थल पर पार्टी का झंडा फहराया।
डॉ. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि 6 अप्रैल का दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन होता है। आज के दिन भाजपा की स्थापना समुद्र के किनारे बॉम्बे में हुई थी। उस आयोजन का मैं गवाह हूं, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। उस दौरान उनका कहे गए भाषण ‘अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा’ को 40 साल हो गए जिसे सुन हम सब काफी रोमांचित थे।


उन्होंने कहा कि आज जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी को याद करते हैं। उनका बनाया हुआ कार्य और सपना आज सच हो रहा है, जिन्होंने इस पार्टी को जन-जन तक पहुंचाया। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि एम्स अटल और सुषमा स्वराज का सपना था। कोरोना के खिलाफ इस जंग में जहां हम सफल हो रहे, उसमें एम्स और उनकी टीम का बड़ा योगदान है, जिनके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। डॉ. सिंह ने कहा कि इस राष्ट्रीय आपदा से लडऩे आज से हम फंड कलेक्शन करेंगे।

 

Back to top button
close