
प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। एक बार फिर से बदली-बारिश की आशंका बन रही है। मौसम विभाग ने 25 फरवरी तक इस तरह की स्थिति बने रहने की संभावना जताते हुए कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पडऩे का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विभाग ने 21-22 फरवरी से 25 फरवरी के मध्य इस तरह की स्थिति बन सकती है।
सूत्रों की माने तो इस समय उत्तर से ठंडी और दक्षिण से गर्म हवा आपस में टकराने लगी है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी की ओर से नमीयुक्त हवा भी आ रही है। विपरीत राशियों के इन हवाओं के आपस में टकराने के कारण ही इस तरह की स्थिति निर्मित हो सकती है। इधर पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चमी हिलालयीन क्षेत्र प्रभावित होना शुरू हो गया है। इधर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दो दिनों में पूर्वी मध्यप्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड में 22 फरवरी से 25 फरवरी तक बदली-बारिश की संभावना सर्वाधिक होगी। इसके अलाा पूर्वी उत्तरप्रदेश से लेकर बिहार तक एक ट्रफ बन सकती है, इससे इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।
किसान अब ले सकेंगे ‘मेघदूत’ एप से मौसम का पूर्वानुमान किसान अब ‘मेघदूत’ एप के माध्यम से मौसम का पूर्वानुमान प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए भारत सरकार की वैज्ञानिकों ने मेघदूत एप तैयार किया है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग द्वारा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालयआई.सी.आर.आई.एस.ए.टी.एवं आई.सी.ए.आर. के संयुक्त तत्वावधान में किसानों के हित में मेघदूत नामक मोबाइल एप विकसित किया है।
इसके माध्यम से किसानों को अपने जिले के लिए आगामी पांच दिवस के मौसम का पूर्वानुमान तथा मौसम आधारित कृषि सलाह की जानकारी प्राप्त होती है। इस एप को आसानी से स्मार्ट फोन के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। एप से संबंधित सभी छोटी-बड़ी जानकारियां विस्तार से बताई जा रही है। जिसके माध्यम से कृषक मौसम के अनुरूप अपने फसलों एवं खेती का प्रबंधन कर सकते हैं।
मेघदूत एप को डाउनलोड करने हेतु अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर ीजजचेरूध्ध्चसंल-हववहसम-बवउध्ेजवतमध्ंचचेध्कमजंपसे?पक=बवउ-ें-उमहीकववज के द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के माध्यम से मौसम संबंधी चेतावनी, वर्षा, अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान, आर्द्रता, वायु की गति एवं दिशा आदि महत्पूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़: किसानों के लिए खुशखबरी….टोकन ले चुके सभी किसानों का खरीदा जाएगा धान…