छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: CM भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू को दी बधाई…डॉक्टर्स डे पर सभी चिकित्सकों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू के जन्मदिन पर उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु की कामना की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर संदेश में लिखा है-उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

सीएम श्री बघेल ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है। वहीं आज चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।





WP-GROUP

ज्ञात हो कि भारत रत्न डॉ. विधानचंद्र राय की याद में प्रतिवर्ष डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के माध्यम से लिखा डॉक्टर्स डे पर देश एवं प्रदेश के सभी डॉक्टरों एवं चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह भी देखें : 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का बढ़ा मानदेय…अब मिलेगा इतना…

Back to top button
close