छत्तीसगढ़वायरलसियासतस्लाइडर

VIDEO : अनियमिति कर्मचारियों ने किया राजधानी में जोरदार प्रदर्शन…सीएम हाउस का घेराव करने निकले…बीच रास्ते में ही रोके गए…

रायपुर। नियमितीकरण की मांग को लेकर आज राजधानी में अनियमित कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। वहीं मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहे इन कर्मचारियों को सप्रे शाला मैदान के पास रोक दिया गया।



इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं अनियमित कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वे चुनाव कार्य का बहिष्कार कर देंगे। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार बनने के दो महीने बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि ऐसा ही रहा तो वे अपने आंदोलन को और विस्तारित करेंगे।
देखें वीडियो….

यह भी देखें :

किसान सम्मान योजना : इन किसानों को नहीं मिलेगा इसका फायदा…

Back to top button
close