छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट देखें

रायपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। राजस्व विभाग ने बुधवार को इसका विधिवत आदेश जारी कर दिया। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
तहसीलदारों में उमेश कुमार कुशवाहा को कोरिया से रायगढ़, संतोष कुमार धुव को दंतेवाड़ा से महासमुंद, शिवम पांडेय को रायगढ़ से दंतेवाड़ा, कमलावती सिंह को सरगुजा से जांजगीर-चांपा, जयश्री राजन पाथे को जशपुर से बिलासपुर और चितेश कुमार देवांगन को गरियाबंद से राजनांदगांव भेजा गया है।
पूनम रश्मि तिग्गा को बलरामपुर-रामानुजगंज से कोरबा तथा रूपेश कुमार मरकाम को बस्तर से कांकेर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जशपुर, बालोद, धमतरी, रायगढ़ और अन्य जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है।


