छत्तीसगढ़

11 जून की शाम 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी:मेंटेनेंस और केबल कनेक्टिविटी का होगा काम, इन जगहों पर प्रभावित रहेगी सप्लाई

रायपुर में 11 जून को शहर के 42 इलाकों में शाम की पानी सप्लाई बंद रहेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस और केबल कनेक्टिविटी का काम करेगी। इसके चलते शहर के 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट कुछ समय के लिए बंद रहेंगे।

नगर निगम जलकार्य विभाग के मुताबिक, 11 जून को सुबह नियमित जलापूर्ति के बाद शाम को इन प्लांटों से जुड़े 42 जलागारों में पानी नहीं दिया जाएगा। हालांकि 12 जून की सुबह से जलापूर्ति फिर सामान्य हो जाएगी।

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, व्लदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, बैरन बाजार (नया), देवेंद्र नगर (नया) और संजय नगर समेत अन्य क्षेत्रों में शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

क्यों बंद रहेगी सप्लाई?

बिजली कंपनी ने रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी के 10-पोल स्ट्रक्चर के बीच भूमिगत केबल बिछाई है। इसे मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए 11 जून को 33 केवी इंटेकवेल और फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। इसी कारण तीनों प्रमुख जल शोधन संयंत्रों का संचालन प्रभावित होगा।

बाकी इलाकों में नहीं पड़ेगा असर

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि इन जलागारों के अलावा शहर के अन्य ओवरहेड टैंकों और पावर पंपों से जलापूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। नागरिकों से एक दिन पहले पानी का आवश्यक भंडारण करने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button