छत्तीसगढ़
सावन का पहला सोमवार…हटकेश्वर महादेव का गणेश स्वरूप में श्रृंगार:रात 2 बजे से विशेष पूजा, गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ में कांवड़ियों की भीड़

आज सावन का पहला सोमवार है। छत्तीसगढ़ के कई शिवालयों में देर रात से ही महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगी हुई हैं। रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ मंदिर में विशेष पूजा रात 2 बजे से ही शुरू हुई। यहां शिवलिंग का गणेश के रूप में श्रृंगार किया गया है।
वहीं, गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में कांवड़ियों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारे लगाए गए हैं, जहां लोगों ने कांवड़ियों को भोजन, फल और पेयजल मुहैया किया गया है।




