छत्तीसगढ़

अग्निवीर भर्ती…रायपुर के अभ्यर्थियों को मिलेगा मुफ्त फिजिकल ट्रेनिंग:10 अगस्त तक ऑफलाइन और ई-मेल से कर सकते हैं आवेदन, जानिए प्रोसेस

रायपुर में भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती 2026-27 की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का परिणाम जारी होने के बाद 170 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) के लिए पात्र घोषित हुए हैं। इन अभ्यर्थियों को आगे की तैयारी के लिए जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने पात्र अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, लोकभवन के बाजू, सिविल लाइन, रायपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं।

पूरी तरह निःशुल्क होगी ट्रेनिंग

जो अभ्यर्थी कार्यालय नहीं पहुंच सकते, वे अपना आवेदन ई-मेल पर भी 10 अगस्त तक भेज सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा। इसका उद्देश्य पात्र अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा की बेहतर तैयारी कराना और सेना भर्ती के अगले चरण में सफल होने में मदद करना है।

 

Related Articles

Back to top button