
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ग्राम अरंडी में पूर्व सरपंच गोविंद नेताम की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में उनकी पत्नी भगनी नेताम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों नशे की हालत में थे। इसी दौरान विवाद होने पर भगनी ने घर के अंदर धारदार हथियार से हमला कर गोविंद की हत्या कर दी।
महिला ने घर के अंदर धारदार हथियार से हमला कर गोविंद नेताम की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गई थी। पुलिस ने उसकी तलाश करते हुए बेडमा से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गोविंद नेताम की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद भगनी नेताम पूर्व सरपंच गोविंद के संपर्क में आई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और वे पिछले करीब तीन साल से साथ रह रहे थे।
जांच में पता चला कि भगनी इससे पहले भी अपने पहले पति की हत्या कर चुकी है। इस मामले में उसे 10 साल जेल में रहना पड़ा था। जेल से छूटने के बाद वह गोविंद नेताम के संपर्क में आई थी।

बताया जा रहा है कि घटना वाली रात दोनों नशे की हालत में थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर भगनी ने धारदार हथियार से गोविंद नेताम पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वजह और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, घटना 1 नवंबर को ग्राम अरंडी में पूर्व सरपंच गोविंद नेताम (49) की घर के अंदर हत्या कर दी गई। उनके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले थे। घटना की जानकारी मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच और पूछताछ में पुलिस को मृतक की पत्नी भगनी नेताम (45) पर शक हुआ। घटना के बाद से वह घर से गायब थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। लगातार पतासाजी करने के बाद पुलिस ने उसे बेडमा से पकड़ लिया। पूछताछ में हत्या में उसकी भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
तीन साल से गोविंद नेताम के साथ रह रही थी
जांच में पता चला कि भगनी नेताम पिछले करीब तीन साल से गोविंद नेताम के साथ रह रही थी। गोविंद नेताम की पहली पत्नी की मौत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों शादी करने के बाद साथ रहने लगे थे। ग्रामीणों ने बताया कि महिला शराब पीती थी। पुलिस घटना के समय दोनों के नशे में होने और उनके बीच हुए विवाद के पहलुओं की भी जांच कर रही है।
पहले पति की हत्या के मामले में काट चुकी है 10 साल की जेल
पुलिस के मुताबिक, भगनी नेताम इससे पहले अपने पहले पति की हत्या के मामले में जेल जा चुकी है। इस मामले में उसने करीब 10 साल की सजा काटी थी। जेल से छूटने के बाद वह गोविंद नेताम के संपर्क में आई थी। अब पूर्व सरपंच की हत्या के आरोप में उसकी गिरफ्तारी हुई है।
एसडीओपी ने किया मामले का खुलासा
मामले का खुलासा एसडीओपी अरुण नेताम ने मीडिया के सामने किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

