छत्तीसगढ़

CG Police Transfer:पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इंस्पेक्टर, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक सहित आरक्षकों के तबादले

CG Police Transfer: पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद द्वारा बुधवार 5 अगस्त 2026 को प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में बड़ा तबादला आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार कुल 9 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर स्थानांतरण किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक डोमेन्द्र सिन्हा को थाना प्रभारी मैनपुर से थाना प्रभारी देवभोग तथा निरीक्षक भोगाराम ध्रुव को रक्षित केंद्र गरियाबंद से थाना प्रभारी अमलीपदर पदस्थ किया गया है।

वहीं उपनिरीक्षक दिलीप मेश्राम को अमलीपदर से थाना प्रभारी ईंदागांव और उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार विजयवार को राजिम से थाना प्रभारी पीपरछेड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सहायक उपनिरीक्षक जीवन लाल साहू, प्रधान आरक्षक रब्बान खान और प्रधान आरक्षक प्रमोद कुमार यादव को रक्षित केंद्र गरियाबंद भेजा गया है। वहीं प्रधान आरक्षक नागेंद्र कुमार वर्मा को रक्षित केंद्र से थाना छुरा तथा प्रधान आरक्षक प्यारेलाल साहू को रक्षित केंद्र से थाना पाण्डुका पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Back to top button