CG Double Murder: सिर कुचलकर बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या, डबल मर्डर से गांव में दशहत

CG Double Murder: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां सेन्दुरस गांव में बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने 70 वर्षीय पुरुषोत्तम खूंटे और 55 वर्षीय गोहारिन बाई की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। बुधवार सुबह जब एक पड़ोसी महिला उनके घर पहुंची, तब इस वारदात का खुलासा हुआ। घर के अंदर दोनों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा मौके पर पहुंचे। जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। संदिग्धों से पूछताछ और आसपास की गतिविधियों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। इस डबल मर्डर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोग सहमे हुए हैं।



