
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पूरे राज्य में 26 जून को आपातकाल के याद में काला दिवस मनाएंगी। राज्य के सभी मंडलों में आयोजित कार्यक्रम में मीसा बंदियों का सम्मान व हाल मीटिंग व प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार की गैर लोकतांत्रिक षड़यंत्रों व विध्वंशकारी नीतियों के बारे में बताएंगी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि आपातकाल लागू कर कांग्रेस ने लोकतंत्र का दमन किया था इस दौरान कई लोकतांत्रिक समर्थक नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया था। मीडिया पर प्रतिबंध था। उन्होंने कहा आपातकाल की परिस्थितियों को हर पीढ़ी को अवगत करा कर हमें मजबूत लोकतंत्र की स्थापना करनी होगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी सहित सांसद, मंत्री, विधायक व महापौर शामिल होंगे।
यह भी देखें : “छत्तीसगढ़ में BJP के पतन की शुरुआत गांवों से हो गई”: कांग्रेस