वायरल

लंदन में कैब ड्राइवर ने सोनम कपूर के साथ की ऐसी हरकत…डर के मारे कांप उठीं…ट्विटर पर बताई पूरी कहानी…

मुंबई। सोनम कपूर बीते कुछ दिनों से अपने पति आनंद आहूजा के साथ वेकेशन पर हैं। इस बीच वो कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर कर चुकी हैं। वहीं हाल ही में वो अपने एक ट्विटर पोस्ट की वजह से जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं।

इस पोस्ट में सोनम कपूर ने अपने साथ हुई एक भयावह घटना शेयर की है। ये घटना उनके साथ लंदन की एक कैब में हुई थी। इस घटना ने उन्हें अंदर तक हिला कर रख दिया है। इस घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने सभी से सतर्क रहने की अपील भी की है।



सोनम कपूर ने अपने ट्विटर पर लिखा- ‘मैंने लंदन की उबर कैब में सबसे डरावना अनुभव किया है। कृपया सतर्क रहिए। सबसे बेहतर और सुरक्षित है पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करना। मैं पूरी तरह हिल गई हूं।’

इसके बाद सभी ये जानना चाहते थे कि सोनम कपूर को आखिर ऐसा क्या झेलना पड़ा जिससे उनकी ये हालत हो गई। हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने ये नहीं बताया था कि उनके साथ आखिर हुआ क्या है।
WP-GROUP

वहीं जब सोनम से एक महिला ने कमेंट बॉक्स में पूछा कि आखिर ऐसा क्या हुआ है, वो इसलिए जानना चाहती थीं क्योंकि वो लंदन में ही रहती थीं और इससे उन्हें मदद मिल सकती थी। ये पढ़कर सोनम ने तुरंत रिप्लाई किया और बताया, ‘ड्राइवर स्थिर नहीं था और मेरे ऊपर बुरी तरह चीख-चिल्ला रहा था। मैं इससे अंदर तक बहुत डर गई हूं।’

वहीं अब देखना होगा कि इस मामले पर कैब सर्विस की तरफ से कोई एक्शन लिया जाता है या नहीं। इससे पहले उन्हें ब्रिटिश एयरवेज में भी काफी खराब अनुभव झेलना पड़ा था। इस एयरवेज को लेकर भी सोनम कपूर ने ट्वीट किया था।

उन्होंने इसकी खराब सर्विस को ट्विटर पर जमकर लताड़ा था। उन्होंने फिर कभी इस एयरवेज से ट्रैवल नहीं करने की बात कही थी। इस पर एयरवेज की तरफ से माफी भी मांगी गई थी।

यह भी देखें : 

IND vs NZ: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड T-20 टीम का एलान…ढाई साल बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी…

Back to top button
close