वायरल

नहीं रही फिल्म इंडस्ट्री की ये मशहूर गायिका…सडक़ हादसे में हो गई मौत…

मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गीता माली की एक सडक़ हादसे में मौत हो गई। ये हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ। वह अपने गृहनगर नासिक के लिए जा रही थी। गीता के साथ उनके पति विजय माली भी थे। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए।



दोनों को शाहपुर रूरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में ही गीता की मौत हो गई। गीता जिस कार से जा रही थीं, वह सडक़ के किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। गीता अमेरिका में अपना शो खत्म करके गुरुवार को घर लौट रही थी। 
WP-GROUP

अमेरिका से मुंबई पहुंचने के बाद गीता ने फेसबुक पर एयरपोर्ट की सेल्फी भी क्लिक की थी । उन्होंने पोस्ट करके बताया था कि वो घर वापस लौटकर बहुत खुश हैं।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: CGPSC सिविल जज परीक्षा रद्द करने का आदेश…अब दोबारा होगी परीक्षा…हाइकोर्ट का फैसला…

Back to top button
close