मेष
अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठ लोगों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वभाव ही सफलता की कुंजी है। सुनिश्चित करें कि कोई आपका विरोध न कर पाए अन्यथा कठिन निर्णय आपकी प्रगति को अवरुद्ध कर सकतें हैं।
कयासों के लिए समय ठीक नहीं है। जीवनसाथी के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते पारिवारिक जीवन अशांतिपूर्ण हो सकता है। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकते है। आपको अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है ी
वृष
अच्छी प्रगति संभव है। आपका ज्ञान बढ़ेगा। शिक्षा क्षेत्र में चमकेंगे और नवीन तरीकों से समस्याओं को सुलझानें की अपनी विशेष प्रतिभा के लिए पहचान हासिल करेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आप प्रशंसा प्राप्त करेंगे और अच्छा उत्थान या पदोन्नति भी प्राप्त कर सकते हैं।
आपकी लोकप्रियता बहुत बढ़ जाएगीI आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक और सुखद रहेगा। आपका जीवनसाथी बहुत प्यार करने वाला और देखभाल करने वाला होगा।
मिथुन
वित्तीय मामलों में व्यवस्थित तरीके से काम करते हैं, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। घर की खरीद या नवीनीकरण के लिए शुभ समय है। उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। वित्त, कानून या विज्ञान से जुड़े लोगों के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
निजी यात्रा लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक संदर्भ में कुछ सामाजिक समारोहों का आयोजन हो सकता है I
कर्क
आज मिश्रित परिणाम संभव हैं लेकिन वे आपके पक्ष में रहेंगे। बेकार के कामों और गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो विशेषज्ञ मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।
आप अपने दोस्तों की मदद से समस्याओं का हल प्राप्त कर सकते हैं। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं उसका स्वास्थ्य अचानक चिंता का विषय बन सकता है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह
आज आपके पास अनुकूल परिस्थितियां होंगी और आपको सभी तरफ लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और आपको अपनी प्रतिभा और प्रयासों के लिए उचित मान्यता प्राप्त होगी।
पारिवारिक-जीवन खुशियों से उज्ज्वल रहेगा। एक नया व्यवसाय शुरू करने या विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए एक बहुत अच्छी अवधि है। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और नए अधिग्रहण हो सकते हैं
कन्या
मिले- जुले परिणाम मिलेंगे, लेकिन वे आपके पक्ष में रहेंगे। बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें। यदि आप कोई निवेश करना चाहते है, तो विशेषज्ञ मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।
आप अपने दोस्तों की मदद से समस्याओं का हल पा सकते हैं। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते है, उसका स्वास्थ्य अचानक चिंता का विषय बन सकता है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला
आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते है। यदि आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते है, तो आपका व्यावसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है।
जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पर भारी खर्च हो सकता है। मंदिर में कुछ दान करने से आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिल सकती है। अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें, अन्यथा कुछ लाभ हानि में परिवर्तित हो सकते है। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।
वृश्चिक
आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगाI आय में वृद्धि संभव हैI आपके पास नए अधिग्रहण होंगे जो आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा।
व्यावसायिक क्षेत्र में इस अवधि में चीजें आपके पक्ष में होंगी। अवसर आपके रास्ते में आएंगे और आप विवेकपूर्ण तरीके से उनका समय पर उपयोग करेंगे। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।
धनु
आज का दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे।
इसलिए इस चरण में आपको अपने सहकर्मियों के साथ अपनी योजनाओं या अपनी महत्वाकांक्षा का खुलासा नहीं करना चाहिए। जहां तक संभव हो अपना समय किताबों की कंपनी में बिताएं। पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगाी
मकर
इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएंगे, किन्तु परिणाम जो भी हो सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज वापस मिल सकते है।
कोर्ट के बाहर मुकदमें का निपटारा होगा। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर किसी बुजुर्ग महिला के साथ भी झगडा हो सकता है। पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होंगें और आप नए दोस्त भी बनाएंगे। अपरंपरागत खान पान के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
कुम्भ
भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे उसे पूरा करना मुश्किल होगा। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैI इस समय अपना साहस बटोरें और समय का अधिकतम लाभ उठाएं।
आज आपके लिए पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार एक पहेली बन सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।
मीन
छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। आप में से कुछ वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते है।
नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। सहयोगियों का विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगेI मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।
यह भी देखें :
Add Comment