छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस : शहर के मुख्य मार्ग से भी गुजरेंगी झांकियां

रायपुर। आगामी 26 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा। यहां 15 विभागों द्वारा केन्द्र और छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को रेखांकित करती झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस बार इन झांकियों को शहर के मुख्य मार्ग से भी चलित झांकियों के रूप में निकाला जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इनका अवलोकन कर सकें। ये झांकिया गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के बाद पुलिस परेड ग्राउण्ड के धमतरी गेट से निकलकर, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना, मोतीबाग, शास्त्रीचौक, तथा गौरवपथ होते हुए निकलेंगी। गणतंत्र दिवस पर कृषि, जलसंसाधन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, समाज कल्याण, नगरीय प्रशासन एवं विकास, ऊर्जा, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण विभाग, वन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, ग्रामोद्योग, संस्कृति एवं पर्यटन तथा कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की झांकियांे का प्रदर्शन किया जाएगा।

Back to top button
close