ब्राजील के रहने वाले सीजर शमित्ज के घर में काफी संख्या में कॉकरोच घुस गए थे। सीजर के घर में कॉकरोच का आंतक इतना बढ़ गया था कि हर उपाय करने के बाद भी इनसे छुटकारा नहीं मिल रहा था।
कॉकरोच हर दिन घर के सामानों को क्षति पहुंचा रहे थे। कई बार तो सीजर की पत्नी ने भी कॉकरोच से तंग आकर उनसे शिकायत की। इसके बाद से सीजर शमित्ज कॉकरोच को ठिकाने लगाने के लिए नए-नए तरकीब का इस्तेमाल किया।
सीजर ने कॉकरोच स्प्रे का भी इस्तेमाल किया। इस स्प्रे से कॉकरोच भागे तो जरूर लेकिन थोड़ी देर बाद वो फिर से वापस आ गए। सीजर को ये कॉकरोच इतना परेशान किये कि उन्होंने कुछ अलग करने का प्लान बनाया।
सीजर एक अन्य तरीके का इस्तेमाल करते हुए कुछ ऐसा किया कि जिनसे फायदा कम लेकिन नुकसान ज्यादा हो गया। उन्होंने कॉकरोच को एक जगह इकटृृठा करने को गैसोलीन का छिडक़ाव किया, जब वहां कॉकरोच पहुंचे तो तुरंत आग लगा दी।
आग के सम्पर्क में आते ही गैसोलीन की वजह से तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। धमाके के कारण घर में रखा टेबल-कुर्सी के साथ कई कांच के समान टूट गए।
धमाके के दौरान सीजर के पालतू कुत्ते भी पास में मौजूद थे लेकिन समय रहते ही कुत्ते वहां से भाग निकले। ऐसे में कुत्ते जख्मी होने से बाल-बाल बच गए। इस धमाके से सीजर को काफी कुछ नुकसान हुआ जिसपर उन्होंने अफसोस भी जताया।
यह भी देखें :
Add Comment