इंसानों को कभी-कभी कुछ ऐसी बीमारियां हो जाती हैं जो उनके लिए मुसीबत तो बन ही जाती हैं, साथ ही वो उसे दूसरों को बताने में भी शर्मिंदगी महसूस करने लगते हैं। ऐसा ही हुआ अमेरिका के पनामा में जहां एक शख्स का प्राइवेट पार्ट फुटबॉल की साइज से भी बड़ा हो गया जिसके बाद उसे चलने-बैठने तक में तो दिक्कत होने ही लगी और वो सार्वजनिक तौर पर भी खुद को असहज महसूस करने लगा
जब पीड़ित शख्स ने अपनी इस बीमारी को डॉक्टर को दिखाया तो उसे पता चला कि गैंग्रीन नाम की बीमारी हो गई है जो एक मांस खाने वाली घातक बीमारी है। इस बीमारी की वजह से वो शख्स चलने में असमर्थ हो गया और उसका प्राइवेट पार्ट इतना बड़ा और भारी हो गया कि वो घुटनों तक लटक गया।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों का मानना था कि मरीज को खून में रहकर शरीर के मांस को खाने वाले राउंडवॉर्म के संक्रमण के कारण यह बीमारी हुई थी। इस बीमारी की वजह से पीड़ित व्यक्ति को घूमने के लिए एक वॉकर का उपयोग करना पड़ रहा था और उसकी दैनिक जरूरतों का ध्यान उसकी मां रखती थी क्योंकि प्राइवेट पार्ट में सूजन की वजह से वह अपना काम खुद नहीं कर पाता था।
जब वह शख्स ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ तो डॉक्टर उसके प्राइवेट पार्ट का साइज देखकर हैरान रह गए। उस व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को दो घाव का पता चला जिसमें मवाद भरा हुआ था। इसे निकालने के लिए उसे सर्जरी से गुजरना पड़ा।
ऑपरेशन बेहद मुश्किल था क्योंकि डॉक्टरों को सड़ते मांस सहित कई चीजों का ध्यान रखना था। हालांकि, वे सफलतापूर्वक ऐसा करने में कामयाब रहे। कई सफल सर्जरी और ऑपरेशन के बाद आदमी अभी अस्पताल में भी आराम कर रहा है। सर्जरी के दस दिन बाद डॉक्टरों ने कहा कि ऑपरेशन के बाद अब वह सामान्य जिंदगी की तरफ लौट रहा है।
यह भी देखें :
आधार कार्ड बनवाने गई थी लड़की…एक महीने तक होता रहा गैंग RAPE…
Add Comment