महिलाओं की यौन इच्छाओं को लेकर हाल ही में एक पत्रिका ने सर्वे किया। इस सर्वे में अमेरिका में रहने वाली 18 साल से लेकर 94 साल तक की महिलाओं को शामिल किया गया और उनसे उनकी बेडरूम इच्छाएं पूछी गईं।
इस सर्वे में शोधकर्ताओं ने इन महिलाओं से उनके यौन व्यवहार को लेकर कई तरह के मनोवैज्ञानिक सवाल किए और उसके बाद सर्वे का नतीजा निकाला।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, यह सर्वे जनरल ऑफ सेक्स एंड मैरिटल थैरेपी में प्रकाशित हुआ। सर्वे में महिलाओं से अंतरंग होने के दौरान मिलने वाले चरम सुख के बारे में पूछा गया।
इस सर्वे में 1,055 हेट्रोसेक्शुअल महिलाओं ने भाग लिया. इंडियाना यूनिवर्सिटी के डेबी हरबैनिक के मुताबिक, सर्वे में यह जानने की कोशिश की है कि महिलाएं बेडरूम में क्या चाहती हैं? सर्वे में 36 फीसदी महिलाओं ने बताया कि वह शारीरिक संबंध बनाने के दौरान चरम उत्तेजना तक पहुंचने के लिए क्लिटोरल उत्तेजना का सहारा लेती हैं।
सर्वे में पांच से भी कम महिलाओं ने कहा कि शारीरिक संबंध के दौरान चरम उत्तेजना हासिल करने के लिए इंटरकोर्स ही काफी है। 36 फीसदी महिलाओं ने स्वीकार किया कि शारीरिक संबंधों के दौरान चरम उत्तेजना तक पहुंचने के लिए वे क्लिटोरल उत्तेजना की जरूरत नहीं है।
सर्वे में महिलाओं ने अपनी यौन इच्छाओं को लेकर खुलकर बातचीत की और बताया कि वे अपने पार्टनर के साथ अंतरंग होते वक्त क्या चाहती हैं। सर्वे में भाग लेने वाली महिलाओं में से आधे से कम महिलाओं ने यह भी कहा कि उन्हें अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताने और भावनात्मक तौर पर जुडऩा सबसे ज्यादा अच्छा लगता है।
यह भी देखें :
शारीरिक संबंध बनाने की चाहत में कर डाली 350 किलोमीटर की पैदल यात्रा…जानिए आखिर क्या थी वजह…
Add Comment