अन्यक्राइमदेश -विदेशवायरल

शारीरिक संबंध बनाने की चाहत में कर डाली 350 किलोमीटर की पैदल यात्रा…जानिए आखिर क्या थी वजह…

अमेरिका के इंडियानापोलिस से विस्कॉन्सिन की बीच की दूरी करीब 350 किलोमीटर है। लेकिन एक आदमी ने इतनी लंबी दूरी पैदल चलकर ही तय कर ली। अब आप सोच रहे होंगे की इस शख्स ने ऐसा क्यों किया। इसकी वजह और नतीजों को जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

टॉमी ली जेनकिंस

32 साल के इस शख्स ने इतनी दूरी कोई रिकॉर्ड बनाने के लिए तय नहीं की बल्कि वह एक जघन्य अपराध को अंजाम देने के मंसूबे से ऐसा किया। हालंकि वह इस अपराध को अंजाम देता इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।



बता दें कि इस काम को करने वाले शख्स का नाम टॉमी ली जेनकिंस है जो अमेरिका के इंडियानापोलिस उपनगर का रहने वाला है। इस शख्स ने इतनी लंबी दूरी एक 14 साल की लड़की से यौन संबंध बनाने के लिए तय किया।

जेनकिंस जिस लड़की से मिलने जा रहा था उससे इसकी दोस्ती कुछ समय पहले फेसबुक के माध्यम हुई थी। 14 साल की काइली मैरी ने जेनकिंस को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जिसे उसने स्वीकार किया। इसके बाद दोनों के बीच मैसेज पर बातचीत होने लगी।
WP-GROUP

जेनकिंस बार-बार काइली को शारीरिक संबंध बनाने के लिए इंडियानापोलिस बुला रहा था। लेकिन काइली ने इतनी दूर आने से मना कर दिया। काइली के मना करने पर जेनकिंस ने कहा वह खुद उसके पास आएगा।

इसके बाद उस 14 साल की लड़की से शारीरिक संबंध बनाने के लिए पैदल चल पड़ा। जेनकिंस उस लड़की से मिल इस अपराध को अंजाम देता कि उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।



बाल यौन अपराधों की शिकायत के कारण टॉमी ली जेनकिंस पहले से ही अमेरिका पुलिस के रडार पर था। जेनकिंस को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस स्टिंग कर रही थी और काइली मैरी इस स्टिंग में एजेंट का काम कर रही थी। अपनी पैदल यात्रा के दौरान जेनकिंस अलग-अलग जगह से तस्वीर भेजता रहा और कहता रहा कि वह पैदल आ रहा है।

जेनकिंस जैसे ही विन्नैबागो काउंटी पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जेनकिंस को नाबालिग को यौन गतिविधि में फंसाने जैसे गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है। यदि उसके ऊपर यह दोष साबित हो जाता है तो उसे कम से कम 10 साल की जेल की सजा मिलेगी।

यह भी देखें : 

VIDEO: जब कब्र से आने लगी आवाज कि मुझे बाहर निकालो…वहां मौजूद लोग हो गए हैरान…

Back to top button
close